फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग ला रही ‘अमर उजाला’ की मुहिम, लोगों ने लाइन लगाकर लिया फ्री आलू

Tue, 06 Dec 2016 01:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शहर में कैंप लगाकर जरूरतमंदों को आलू फ्री बांटा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसानों द्वारा उठान न करने से कोल्ड स्टोरेज में डंप आलू न फेंकने की अमर उजाला की मुहिम कानपुर में रंग ला रही है। मुहिम के तहत कोल्ड स्टोरेज वाले आलू फेंकने की जगह जरूरतमंदों को फ्री में दे रहे हैं। अमर उजाला ने मंगलवार को कानपुर के कुछ स्वयंसेवी संगठनों की मदद से शहर में कैंप लगाकर जरूरतमंदों को आलू फ्री बांटा। मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय निकट चार खंभा कुआं फजलगंज (सिंधी कालोनी के पास), काली मठिया चौराहे के पास, कमलेश्वरम गेस्ट हाउस, छपेड़ा पुलिया, विजय नगर मस्जिद रोड जुगनू चौराहा के पास, कानपुर मारबल व्यवसायी सेवा समिति द्वारा मारबल मार्केट किदवई नगर, दादानगर कोपोस्टेट, पनकी मंदिर समेत तमाम जगहों पर निशुल्क आलू का वितरण किया।  बेटी की शादी के लिए लोग 40 किलो आलू ले सकते हैं। इसके लिए शादी का कार्ड लाना जरूरी है और कुछ जरूरी जानकारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें