फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नई पीढ़ी को प्रेरित करते पूर्व छात्रों के अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राजकीय चर्म संस्थान में पूर्व छात्रों का सम्मेलन आयोजित हुआ। संस्थान के फुटवियर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। मुख्य वक्ता राजीव सूरी ने संस्थान को फुटवियर उद्योग का आधार बताया और भविष्य में भी इसके महत्वपूर्ण योगदान की बात कही। कहा कि सम्मेलन में संस्थान के वर्तमान और भविष्य की दिशा पर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। पूर्व छात्रों के अनुभव नई पीढ़ी के छात्रों को प्रेरित करते हैं। इस आयोजन ने पूर्व छात्रों के संबंधों को मजबूत किया। सम्मेलन में राजीव भाटिया, एमके सिंह, आरएके पोरवाल, एसएन त्रिपाठी, बीके सिट, राजीव गुप्ता, एसएसके चौधरी, संदीप दीक्षित आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें