फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: गोशाला के वीडियो में छेड़छाड़ के बाद वायरल करने का आरोप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

Sun, 08 Jan 2023 05:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

ललौली थाना क्षेत्र की एक गोशाला में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। वहीं, गोशाला संचालक ने कार्यकर्ताओं पर गोशाला के वीडियो में छेड़छाड़ के बाद वायरल करने का आरोप  लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में गोशाला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गोशाला संचालक ने कार्यकर्ताओं पर वीडियो में पुराना वीडियो जोड़कर वायरल करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के कोंडार गोशाला के संचालक विष्णु सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गोशाला में 400 गाय, बैल और बछडे़ संरक्षित हैं। छह जनवरी की शाम कुछ लोग गोशाला पहुंचे थे। खुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताकर गोशाला में बदइंतजामी और गोवंशों की मौत का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।
उन्होंने धमकी देकर गोशाला का गेट खुलवाया और गोपालकों के साथ गाली गलौज करने लगे। इसके बाद गोशाला का वीडियो बनाया। पहले मृत मवेशियों को मवेशियों वीडियो से जोड़कर वायरल कर दिया। गोशाला में मवेशियों की मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उधर, कीर्तिखेड़ा गांव निवासी प्रखंड संयोजक बिपिन सिंह ने बताया कि वह लोग गोशाला में गए थे लेकिन गेट नहीं खोला गया। अंदर मृत गोवंश पड़े थे। बीमार गोवंश का वीडियो बनाया था। कार्यशैली को छिपाने के लिए मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें