फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सास-बहू के विवाद में धार्मिक प्रतिमा तोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नरवल में गहने और रुपये के विवाद में बहू पर पैतृक धार्मिक स्थल में स्थापित एक प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगा है। प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। पुलिस ने जांच की। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। 70 वर्षीय विधवा पति की मृत्यु के बाद से पैतृक धार्मिक स्थल में अकेली रहती हैं। शुक्रवार दोपहर शहर में रहने वाला उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि गहने और रुपये को लेकर वृद्धा और उनकी बहू के बीच विवाद हुआ। वृद्धा ने विरोध किया तो बहू ने स्थापित धार्मिक प्रतिमा गिराकर तोड़ दी। जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण जुट गए और नाराजगी जताई। सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। नरवल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें