फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आरोप... विटामिन के नाम पर जिम संचालक ने लगवाए स्टेरायड के इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा के किशोर ने जिम संचालक पर स्टेरायड के इंजेक्शन लगवाने का आरोप लगाकर सीपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

बर्रा-आठ निवासी सौम्य प्रकाश ने की शिकायत में बताया कि नवंबर 2024 में किदवईनगर इलाके के जिम में अभ्यास शुरू किया था। करीब छह महीने पहले उन्हाेंने जिम संचालक से कहा कि सेहत नहीं बन रही है। इस पर उसने मसल्स बढ़ाने के लिए विटामिन के इंजेक्शन लगवाने को कहा। इसमें मैग्नीशियम, शिलाजीत और मल्टी विटामिन होने के कारण मसल्स तेजी से बढ़ेगी। आरोप लगाया कि उन्होंने प्रतिमाह 30 हजार के हिसाब से 2.50 लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद बर्रा-दो स्थित डेंटल क्लीनिक में उन्हें इंजेक्शन लगाए गए। इंजेक्शन के कारण उनकी सांस फूलने लगी। डॉक्टरों को दिखाया तो विटामिन के नाम पर स्टेरायड के इंजेक्शन लगाए जाने का पता चला। रुपये वापस मांगने पर जिम संचालक और उसकी पत्नी ने लौटाने से इंकार करते हुए धमकाया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें