कानपुर। होली पर स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी कर ली है। सभी अस्पतालों में बेड आरक्षित किए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार डॉक्टरों और स्टाफ की सभी छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। सड़क दुर्घटनाओं, हुड़दंग व रंग से होने वाली एलर्जी के रोगियों को लिए विशेष तैयारी की गई है। इमरजेंसी और सामान्य वार्ड में होली से जुड़ी दुर्घटनाओं के लिए बेड अलग से आरक्षित किए गए हैं। डॉक्टरों नर्सों और वॉर्ड बॉय की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि सभी सीएचसी में 10-10 बेड आरक्षित किए गए हैं। हैलट अस्पताल में करीब 50 बेड वार्ड नंबर एक, पांच और छह में आरक्षित किए गए। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 8887311393 पर आपात स्थिति में कॉल करें। उर्सला के इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. सपन गुप्ता ने बताया कि 30 बेड आरक्षित हैं। उर्सला में इमरजेंसी पूछताछ के लिए 0512-236208 और मुख्य हेल्पलाइन नंबर 0512-2304655 पर कॉल करें। संवाद