फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिन भर में बंट गई सभी 600 बोरी डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। सहकारी समिति बकेवर पर किसानों को वितरण के लिए आई 600 बोरी डीएपी खाद एक दिन में ही बंट गई। इसके बाद भी कई किसानों को खाद नहीं मिली और उन्हें बिना खाद के ही वापस लौटना पड़ा। सहकारी समिति बकेवर पर 600 बोरी डीएपी खाद रविवार को भेजी गई थी। पॉश मशीन में स्टॉक में खाद आने के बाद समिति पर सोमवार को डीएपी खाद का वितरण किया गया। डीएपी खाद लेने के लिए सुबह से ही किसान समिति पर भारी संख्या में पहुंच गए। समिति पर लगभग 500 किसान खाद लेने के लिए लाइन में सुबह से लग गए। 10 बजे से समिति के सचिव राजीव गोयल ने कर्मचारियों के साथ खाद का वितरण शुरू किया। समिति पर सचिव ने लाइन में लगे किसानों को बताया कि खाद पहले समिति के सदस्य किसानों को दी जाएगी। इससे कई अन्य किसान मायूस होकर लौट गए। सचिव ने बताया कि शाम तक सभी खाद की बोरियां वितरित कर दी गईं। आगे खाद के वितरण के लिए डिमांड भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें