केरल में फैले निपाह वायरस के संक्रमण के मद्देनजर यूपी में कानपुर शहर के स्वास्थ्य विभाग ने उर्सला सहित अन्य अस्पतालों को अलर्ट किया है। साथ ही निपाह जैसे लक्षणों वाला कोई भी मरीज आने पर तुरंत इलाज शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
एसीएमओ एवं वेक्टर बॉर्न डिसीज के प्रभारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि शासन से अभी तक इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। फिर भी एहतियात के तौर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।