कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता वीएसएसडी कॉलेज में खेली जा रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन हरसहाय कॉलेज ने जागरण कॉलेज को तीन विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में केआईटी की टीम के अनुपस्थित रहने पर एलेन हाउस कॉलेज को वॉकओवर मिला। हरसहाय कॉलेज के खिलाफ जागरण कॉलेज ने 20 ओवर में 115 रन बनाए। अनुग्रह ने 22 रन बनाए। हरसहाय कॉलेज ने अक्षय पांडेय की 76 रन की शानदार पारी की बदौलत सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने तीन गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. नीरू टंडन, निदेशक स्ववित्तपोषित विभाग डॉ. अंशु सिंह सेंगर,प्रो. पंकज पांडेय, प्रो. संजीव शुक्ला और डॉ. विपेंद्र सिंह परमार मौजूद रहे।