इटावा, औरैया, कन्नौज में सपा समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी से निकाले जाने के बाद सपा के गढ़ इटावा, औरैया और कन्नौज में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। अखिलेश समर्थक शिवपाल यादव मुर्दाबाद के नारे लगाकर अखिलेश को दोबारा पार्टी में लेने की मांग कर रहे हैं। कन्नौज में सांसद डिम्पल यादव के प्रतिनिधि नवाब सिंह ने कहा कि पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव को ऐसा नहीं करना चाहिए था। पार्टी की स्थिति कमजोर न होने पाये इसके लिए कुछ न कुछ जरूर करना होगा। उधर औरैया में अखिलेश समर्थकों ने शिवपाल सिंह यादव का पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की। कानपुर में बर्रा सचान चौराहे के पास सड़क जाम कर अखिलेश समर्थकों ने हंगामा किया।