फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- महाराणा प्रताप के नाम पर भाजपा कर रही गुमराह

Mon, 06 May 2024 01:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के लिए कन्नौज पहुंचे। यहां उन्होंने गौरी-शंकर मंदिर में पूजन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
गौरी-शंकर मंदिर पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले कन्नौज पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया है। मैनपुरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा प्रकरण को भाजपा की साजिश बताया है। कहा कि किसी ने भी प्रतिमा का अपमान नहीं किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय और भाजपा कार्यालय से उस प्रकरण का म्यूट वीडियो मीडिया में प्रसारित कराया गया है। प्रतिमा पर चढ़ने वालों ने नासमझी की होगी, लेकिन अपमान नहीं किया। हार की बौखलाहट से भाजपा अब साजिश रच रही है। जनता इनकी चाल समझ रही है। इनकी हर साजिश का जवाब वोट से दिया जाएगा।
विज्ञापन


कन्नौज में जनसंपर्क के बाद सैफई लौटने से पहले बोर्डिंग ग्राउंड हेलीपैड के पास मीडिया से रूबरू अखिलेश यादव ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा का सफाया होने जा रहा है। हार की बौखलाहट में भाजपा के लोग साजिश रच रहे हैं। मैनपुरी प्रकरण में कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मैनपुरी और आसपास के जिलों से बुलडोजर मंगाकर उसकी पुलिस से सुरक्षा कराई गई। फिर क्या वजह रही कि सपा के रोडशो के दौरान पुलिस ने चौराहों, प्रतिमा और संवेदनशील जगहों की सुरक्षा नहीं की।

कहा कि नासमझी में कुछ लोग प्रतिमा पर चढ़ गए थे, लेकिन उन्होंने महाराणा के सम्मान में ही नारा लगाया। लेकिन भाजपा ने वीडियो की आवाज दबाकर उसे मीडिया के माध्यम से प्रसारित करवाया। कहा कि सपा सरकार में महाराणा प्रताप की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश होता था, भाजपा ने उसे खत्म कर दिया। उस मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। जबकि जो लोग भद्दी गालियां दे रहे हैं, बूथ लूटने की धमकी दे रहे हैं, उनका सम्मान हो रहा है।
विज्ञापन


चुनाव के बाद सपा के हर कार्यालय में बनेगा संविधान का मंदिर
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चालाकी से संविधान में बदलाव करना चाह रही है। इनके नेता मंच से बाकायदा ऐलान कर रहे हैं, लेकिन समाजवादी लोग और इंडिया गठबंधन ऐसा नहीं होने देगा। संविधान हमारी संजीवनी है। बाबा साहब के दिए इस संविधान को बदलने नहीं देंगे। चुनाव के बाद सपा के सभी कार्यालय में संविधान मंदिर बनाया जाएगा, ताकि सभी को इसकी ताकत पता चले। संविधान हमें जीने, पढ़ने और बढ़ने का हक देता है।

बसपा कर रही भाजपा की मदद, बहुजन समाज के लोग झांसे में न आएं
जौनपुर में बसपा की ओर से टिकट के बदलाव पर अखिलेश यादव ने कहा कि टिकट में बदलाव करना किसी भी पार्टी का अपना मामला है। लेकिन यह तो जाहिर है कि बसपा साफ-साफ भाजपा की मदद कर रही है। बसपा को वोट देने का मतलब अपना वोट खराब करना है। वह सामने से या पीछे से भाजपा की ही मदद कर रहे हैं। बहुजन समाज के लोगों से अपील करूंगा कि वह इस साजिश को समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें