फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बनेंगे वर्ष 2027 में मुख्यमंत्री : शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सबको मिलकर संघर्ष करना है। उन्होंने दावा कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। गड़बड़ी करने वालों को सत्ता से बाहर करेंगे। आरक्षण घोटाला करने वालों को बेनकाब किया जाएगा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने काकादेव आए थे। गंगा पुल पर सपा के प्रदेश सचिव आशीष चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में न्यू कानपुर सिटी योजना के तहत आने वाले गांव के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर हरिओम पांडेय, ऋषि दुबे, सुरेंद्र फौजी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें