कानपुर। अखिलेश दुबे शहर का बड़ा सटोरिया भी है जो मैच की भी डब्बा फिक्सिंग में शामिल है और ग्रीनपार्क में हुए क्रिकेट मैच में सट्टे का कालाधन भी इकट्ठा करता है। यह आरोप अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने अखिलेश व उसके परिवार के लोगों की संपत्तियों की जांच कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय में दिए एक शिकायती पत्र में लगाया है। कई संपत्तियों का ब्योरा भी सौंपा है। अखिलेश के गिरोह में शामिल 22 लोगों की संपत्तियों की जांच की मांग की है। सौरभ ने आरोप लगाया कि अखिलेश दुबे एक संगठित गिरोह चलाकर व्यापारियों, संभ्रांत लोगों के खिलाफ पेशेवर युवतियों के माध्यम से पॉक्सो के झूठे मुकदमे में फंसाकर मोटी रकम वसूलता था। अखिलेश व उसके परिवार के लोगों ने करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्तियां बनाई हैं। कानपुर के अलावा नैनीताल और नोएडा में भी इनके गुर्गों द्वारा अवैध प्लाटिंग का काम किया जा रहा है। सिविल लाइंस स्थित कपड़े बेचने के शोरूम के नाम पर कालेधन को सफेद बनाने का खेल खेला जाता है। पार्क की जमीन पर कब्जा कर स्कूल व गेस्ट हाउस चलाए जा रहे हैं। (संवाद)