अखिलेश समर्थकों ने बांटी मिठाई छुड़ाये पटाखे
- फोटो : अमर उजाला
साइकिल चुनाव चिह्न पर चल रहे विवाद पर चुनाव आयोग के फैसले के बाद अखिलेश यादव के समर्थकों में उत्साह बढ़ गया। साइकिल चुनाव चिह्न मिलने पर कानपुर में अखिलेश गुट के सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटकर पटाखे छुड़ाये। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अखिलेश ही पार्टी का असली चेहरा हैं। सपा के पक्ष में लहर चल रही है ऐसे समय में शिवपाल और मुलायम की मनमानी पार्टी को नुकसान पहुंचा रही थी। यूपी में इस बार सपा सबसे ज्यादा सीटें जीतकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी।