कानपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित कमेटी ने अखिलेश दुबे की बीमारी की जांच शुरू कर दी है। तीन सदस्यीय टीम ने मंगलवार को अखिलेश दुबे की जांच रिपोर्ट की जांचें की जिसमें डाइबिटिक नेफ्रोपैथी निकली। इसके अलावा शुगर भी अनियंत्रित है जिससे उसके घुटने प्रत्यारोपण का ऑपरेशन नहीं किया जा सकता है। जांच करने वाले डॉ. पीयूष मिश्रा ने बताया कि अनियंत्रित शुगर और यूरिन में संक्रमण के चलते अखिलेश के गुर्दे में खराबी आई है। इसकी रिपोर्ट आगे भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि डाइबिटिक नेफ्रोपैथी में गुर्दे के फिल्टर करने वाले हिस्से खराब हो जाते हैं। जांच करने वाली टीम में दो सदस्य कांशीराम अस्पताल के डॉ. पीयूष मिश्रा और डॉ. एसपी कटियार हैं। इसके अलावा तीसरे डॉक्टर कार्डियोलॉजी से डॉ. प्रवीन शुक्ला शामिल हैं। तीनों ने अखिलेश दुबे की सभी तरह की बीमारियों की दोबारा जांच कराई है। (संवाद)