कानपुर। जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे की बेटी आंचल दुबे ने जान का खतरा जताते हुए सुरक्षा की मांग की है। शनिवार को वह सुरक्षा की मांग करने के लिए पुलिस कमिश्नर से मिलीं। जहां उन्होंने पिता को झूठे आरोपों में फंसाए जाने और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले लोगों से परिवार की जान को खतरा बताया। कहा कि सभी ने साजिश के तहत पिता पर मनगढंत आरोप लगाकर उन्हें फंसाया है। उनकी बात सुनने के बाद पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने इस पर विचार कर फैसला लेने की बात कही है। (संवाद)