फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरहमताबाद में बनेगी हवाई पट्टी, मिली हरी झंडी

Thu, 02 Apr 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली क्षेत्र के गांव मरहमताबाद में हवाई पट्टी स्थापित करने के लिए हरी झंडी नागरिक उड्डयन विभाग और प्रदेश के राजस्व विभाग की ओर से मिली गई। हवाई पट्टी को बनाने में मरहमताबाद गांव के अलावा काशी बरनपुर और कहिंजरी गांव आ रहे हैं। इन तीनों गांवों की जमीनों से हवाई पट्टी का निर्माण होगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने भी खुशी जाहिर की। बुधवार को रसूलाबाद के एसडीएम मोहन सिंह ने बताया कि मरहमताबाद गांव में हवाई पट्टी बनाई जाएगी। हवाई पट्टी के लिए मरहमताबाद गांव के किसानों को भी काशीपुर व बारनपुर कहिंजरी गांवों के बराबर 14 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत होने पर मिलेगा।

क्षेत्र के मरहमताबाद गांव में हवाई पट्टी स्थापित करने के लिए हरी झंडी मिल गई है। जिलाधिकारी के स्तर से नागरिक उड्डयन विभाग और सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने मरहमताबाद गांव की जमीन का सर्वे किया था। दो और जगहों के प्रस्ताव भेजे गए थे, लेकिन उसे खारिज कर दिया था। स्थानीय ग्रामीण इसे नए वर्ष का तोहफा मान रहे हैं।

विदित हो कि शिवली बहुत ही पिछड़ा था। हवाई पट्टी स्थापना से हवाई अड्डा विकसित होने में मदद मिलेगी। इससे कानपुर, बिधूना, माती मुख्यालय जाने के लिए सड़कें चौड़ी होगी। किसानों से और सरकारी जगह के अधिग्रहण का काम शुरू किया जाना है।

काशीपुर व बारनपुर कहिंजरी गांव के किसानों को ज्यादा मुआवजा मिल रहा था। मरहताबाद गांव के किसानों को कम मिल रहा था। किसानों की मांग पर उच्चाधिकारियों व तहसील के अधिकारियों ने कई गांव का दौरा कर किसानों से बातचीत की थी। किसानों की मांग पर मरहमताबाद गांव का सर्किल रेट दोनों गांव के बराबर कर दिया गया है।

उनको सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मिलेगा। काशीपुर और बारनपुर कहिंजरी के किसानों को प्रति हेक्टेयर 14 लाख रुपये मिलना है। मरहताबाद गांव के किसानों को 10 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर मिलना था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें