बांदा। अनुसंधान व प्रसार को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को सीएसआईआर राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) लखनऊ में कृषि विश्वविद्यालय बांदा के साथ समझौता हस्ताक्षर किया गया। समझौता का मुख्य उद्देश्य बुंदेलखंड में फूलों की खेती को बढ़ावा देना है। जिनसे इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाया जा सके।
हस्ताक्षर के दौरान सीएसआईआर निदेशक डॉ. एके सास्ने व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनपी सिंह रहे। कुलपति ने कहा कि बुंदेलखंड में फूलों की खेती की भी संभावनाएं अपार है। संस्थान की तकनीकी का प्रसार बुंदेलखंड के लिए फूलों की खेती में दूर गामी परिणाम देगा। समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान दोनों संस्थानों के वैज्ञानिक उद्यान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. सत्यव्रत द्विवेदी तथा पुष्पोत्पादन एवं भू-दृश्य वास्तुकला विभाग के विभागाध्यक्ष, डाॅ. अजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।