फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झगड़े के बाद बहन ने बहन पर छोड़ा कुत्ता, डंडा मारकर सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। स्वराज नगर निवासी मोहिनी द्विवेदी की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 3 मई की शाम बहन दीपशिखा नशे की हालत में घर पहुंची। आरोप है कि उसने आते ही उनकी बेटी से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर दीपशिखा ने गाली-गलौज करते हुए हाथ में लिया डंडा मोहिनी के सिर पर मार दिया। इससे वह लहूलुहान हो गईं। आरोप है कि घटना के दौरान दीपशिखा ने घर का पालतू कुत्ता भी उन पर छोड़ दिया, ताकि आसपास के लोग मदद के लिए आगे नहीं आ सके। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें