फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अधिवक्ताओं ने मानव शृंखला बनाकर दिखाई एकजुटता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बार एसोसिएशन व लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हर बुधवार को न्यायिक कार्य बहिष्कार की घोषणा के तहत तीसरे बुधवार को भी अधिवक्ताओं ने सामूहिक अवकाश रखा। आंदोलन में एकजुटता दिखाने के लिए अधिवक्ताओं ने मानव शृंखला बनाई। अदालतों में सन्नाटा छाया रहा। वादकारियों को मुकदमों में तारीख लेकर वापस लौटना पड़ा। टाइपिस्ट, स्टांप वेंडर व फोटोकापी की भी ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। बार एसोसिएशन कार्यालय के बाहर सुबह से ही अधिवक्ता इकट्ठा होने लगे। वकीलों ने अलग-अलग समूह बनाया। एक समूह अदालतों की ओर, एक रजिस्ट्री कार्यालय और एक समूह तहसील की ओर रवाना हो गया। यहां अधिवक्ताओं ने घूम घूम कर नारेबाजी करते हुए सभी अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य न करने का आह्वान किया। बार एसोसिएशन के महामंत्री बिनय मिश्रा व लाॅयर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि आंदोलन को तेज करने के लिए आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें