फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डकैती मामले में अधिवक्ता रोहित को मिली अग्रिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कर्मचारी नेता भूपेश अवस्थी के बेटे और अधिवक्ता रोहित अवस्थी को डकैती मामले में अपर जिला जज प्रथम सपना त्रिपाठी की अदालत से दोबारा अग्रिम जमानत मिल गई है। क्लासिक कांटीनेंटल होटल की मालकिन रहीं प्रज्ञा त्रिवेदी ने वर्ष 2011 में जूही थाने में डकैती का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में विवेचक ने सिर्फ पांच घंटे में ही अंतिम आख्या लगाकर कोर्ट भेज दी थी। पिछले साल रंगदारी मामले में अधिवक्ता अखिलेश दुबे को जेल भेजे जाने के बाद प्रज्ञा ने अंतिम आख्या के खिलाफ कोर्ट में आपत्ति दाखिल की थी। इस पर कोर्ट ने अग्रिम विवेचना के आदेश दिए थे। अग्रिम विवेचना में अखिलेश दुबे के अलावा अधिवक्ता रोहित अवस्थी के खिलाफ भी पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट भेजी है। चार्जशीट लगने के पहले रोहित को अग्रिम जमानत मिल चुकी थी। चार्जशीट लगने के बाद रोहित ने दोबारा अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें