कानपुर। मालरोड में करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश से संबंधित एक मुकदमे में अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह उर्फ धर्मू को शनिवार को कोर्ट से जमानत मिल गई। हालांकि दूसरे मुकदमों में जमानत न मिलने के कारण वह अभी जेल में ही बंद रहेगा। छावनी निवासी सरदार हरवीर सिंह ने पांच दिसंबर 2024 को हरबंश मोहाल थाने में सिविल लाइंस निवासी कमलेश सिंघट, आरके शर्मा, समेत छह नामजद व 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ उनकी संपत्ति पर जबरन कब्जा करने के प्रयास, गाली-गलौज, मारपीट व जान माल की धमकी देने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में विवेचना के दौरान अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह उर्फ धर्मू का भी नाम सामने आने पर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। (संवाद)