फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विवि में विधि पाठ्यक्रमों में दाखिले शुरू, मेरिट से होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग में स्नातक स्तर पर बीए एलएलबी (ऑनर्स), बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) तथा तीन वर्षीय एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट पास होना आवश्यक है। तीन वर्षीय एलएलबी के लिए स्नातक डिग्री अनिवार्य है। स्नातकोत्तर स्तर पर दो वर्षीय एवं एक वर्षीय एलएलएम कार्यक्रम भी संचालित हैं। सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा। संस्थान की निदेशक डॉ. स्मृति रॉय ने बताया कि बीए एलएलबी (ऑनर्स) की फीस 66,200 रुपये, बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) की फीस 71,200 रुपये, एलएलबी (ऑनर्स) की फीस 71,200 रुपये, एलएलएम (दो वर्षीय) की फीस 65,200 रुपये तथा एलएलएम (एक वर्षीय) की फीस 1,45,200 रुपये निर्धारित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें