मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में रमजान माह के पहले जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। सभी प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। सभी को मस्जिद के भीतर ही नमाज अदा करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने शहर काजी और जामा मस्जिद के इमाम सहित सभी प्रमुख मस्जिदों में के पेश इमाम से समन्वय बनाकर अपील कराई। बांगरमऊ, सफीपुर कोतवाली क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर सबसे ज्यादा फोकस रहा। नमाज शुरू होने और संपन्न होने तक पुलिस मुस्तैद रही।