फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एडीएम ने लेखपाल से कहा- काम करो, सलाह न दो

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर नरवल पहुंचे अपर जिला अधिकारी नागरिक आपूर्ति आशुतोष कुमार दुबे ने राजस्व की बढ़ती शिकायतों को देखकर कई लेखपालों पर गुस्सा उतारा। उन्होंने कहा कि लोगों को सलाह देने की बजाए उनके प्रार्थना पत्र की निष्पक्ष जांच कर निस्तारण करें। तिरमा गांव में रामश्री और विशुन देई दो बहनें एक जमीन की हिस्सेदार हैं। रामश्री ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद वह जमीन दोनों बहनों को मिलनी है। लेखपाल ने अभी तक पैमाइश नहीं की। इस पर एडीएम ने लेखपाल अमित गुप्ता से कहा कि यदि सलाहकार बनने का शौक है तो लेखपाल का काम छोड़ दो। यहां पर कुल 102 मामले पहुंचे। इनमें से सात का निस्तारण कराया गया। यहां पर एसडीएम विवेक मिश्रा, एसीपी अभिषेक पांडेय, तहसीलदार विनीता पांडेय समेत संबंधित विभागों के अधिकारी रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें