बकेवर। अभिनेता राजपाल यादव के दामाद के प्रधान भाई को पीटने के छह और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके गुरुवार को जेल भेज दिया है। अन्य 10 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस दबिशें दे रही है। ग्राम कुशगवां अहिरान में राजपाल यादव के दामाद संदीप यादव के ग्राम प्रधान भाई को बुधवार को छह नामजद और करीब आठ दस अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक ने बताया सर्वेश कुमार, दिनेश कुमार, सत्येंद्र उर्फ गोलू, संजेश उर्फ संजय, सचिन उर्फ टाइगर , पिंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद