कानपुर। समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत महानगर में संरक्षण अधिकारी के रूप में काम कर रहे अनूप कुमार की संविदा समाप्त करने का नोटिस निदेशक महिला कल्याण मनोज राय की तरफ से जारी किया गया है। देर शाम जारी इस आदेश में बताया गया है कि बाल संरक्षण अधिकारी अनूप कुमार एक शेल्टर होम को संचालित करने के बाद में पैसे की मांग कर रहे थे, जांच में यह सही पाया गया है। जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि संविदा पर काम कर रहे संरक्षण अधिकारी को हटा दिया गया है।