फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेंगुर नदी में अवैध शिकार करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 14 Oct 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। सरगांव खुर्द के पास सेंगुर नदी की धारा में अवरोध उत्पन्न कर मछली का अवैध शिकार किया जा रहा है। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर की है। जिसमें टेंडर कराकर नियम से शिकार कराने की मांग की गई है। वहीं विभागीय अधिकारियों ने अवैध शिकार करने वालों पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

डेरापुर कस्बे के प्रताप नगर वार्ड के रहने वाले फरीद अंसारी ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि सेंगुर नदी में मछली के शिकार के लिए राजस्व एवं मत्स्य विभाग द्वारा नीलामी प्रक्रिया के तहत टेंडर किया जाता है। विगत कई वर्षों से नीलामी की प्रक्रिया नहीं हो सकी है। जिससे कुछ लोगों ने सरगांव खुर्द गांव के पास नदी की जल धारा में बांस की बल्ली व जाल लगाकर अवरोध कर अवैध शिकार कर रहे हैं। एसडीएम शालिनी उत्तम ने बताया कि शिकायत की जांच जिला मत्स्य अधिकारी रमाकांत को भेजी गई है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिला मत्स्य अधिकारी रमाकांत ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। सेंगुर नदी का इस वर्ष मत्स्य आखेट का टेंडर नहीं हुआ। नदी की जल धारा में अवरोध उत्पन्न कर मत्स्य आखेट नहीं किया जा सकता। ऐसा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें