इकदिल। जमीन विवाद के बंटवारे को लेकर हुए महिलाओं समेत दस लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पौनिया ने बताया की गांव लोहिया दौलतपुर निवासी श्याम सिंह उर्फ गुड्डू और राकेश बाबू में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें पहले पक्ष से श्याम सिंह उसकी पत्नी ममता देवी, रघुवीर सिंह, गोमती देवी, लाली देवी व ऊषा देवी को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे पक्ष से राकेश बाबू उनकी पत्नी मीना देवी, प्रेमवती व सोनी के खिलाफ जमीन बटवारे को लेकर झगड़ा करने पर शांतिभंग की कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया।(संवाद)