फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हत्या के प्रयास के आरोप में दोषमुक्त, मारपीट में दोषी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम अशोक कुमार दुबे ने नौ साल पुराने मारपीट व हत्या के प्रयास के एक मामले में साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को हत्या के प्रयास के आरोप से दोषमुक्त कर दिया, जबकि मारपीट का दोषी पाया है। औरैया जिले के बाबरपुर निवासी विनय कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि वह 18 जून 2016 को कचहरी आ रहा था। जब वह जेल के पास पहुंचा तभी उसके कस्बा के रहने वाले राज किशोर व अमित कुमार ने उसे रोक लिया और मारपीट की। बाद में दोनों ने जान से मारने की नियत से उस पर तमंचे से फायर कर दिया था। उक्त लोग उसके पास से चेन व 3, 510 रुपये लूटकर भाग गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में आरोप पत्र पेश किए थे। कोर्ट ने हत्या के प्रयास में राज किशोर व अमित को दोषमुक्त कर दिया, जबकि मारपीट के मामले में दोषी पाया। सजा के बिंद पर आगे सुनवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें