फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जेल से छूटे एसिड अटैक के आरोपी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गड़रियनपुरवा में दो सितंबर को युवक को सरेराह पीटने और तेजाब से जलाने के मामले में जेल से जमानत पर छूटे एसिड अटैक के आरोपी राजेश पाल की गुरुवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। वह शुगर, बीपी आदि बीमारियों से ग्रसित था। वहीं, दूसरे पक्ष ने दो माह पूर्व हुए हमले का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गड़रियनपुरवा निवासी सर्वेश गुप्ता ने दो सितंबर को पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि इलाके के राजेश पाल उसके भाई दिनेश, पप्पू समेत चार लोगों ने उसे पीटा और तेजाब डाल दिया। सर्वेश ने राजेश समेत सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने सभी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। 13 नवंबर को उसे जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। बीमारी से हालत बिगड़ने पर राजेश को परिजनों ने काकादेव स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार देर शाम उसकी मौत हो गई। नवाबगंज थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि बीमारी से राजेश की मौत हुई है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें