कानपुर। कल्याणपुर के नानकारी निवासी प्रभा यादव परिवार के साथ दमन सिंह के मकान में किराये के कमरे में रहती हैं। उसी तल पर छोटू उर्फ अरजीत त्रिवेदी भी अपने माता-पिता के साथ किराये पर रहता है। प्रभा ने पुलिस को बताया कि बीते 18 जून को वह किसी काम से बाहर गई थीं। इस दौरान छोटू ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे गहने चोरी कर लिए। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि आरोपी छोटू को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। (संवाद)