सफीपुर (उन्नाव)। युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी युवती ने 28 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि कानपुर के थाना महाराजपुर के कोड़वा गांव निवासी पीयूष कुमार ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया था। बाद में शादी करने से मना कर दिया। कोतवाल संदीप मिश्र ने बताया कि उन्नाव-हरदोई मार्ग पर मेहंदीखेड़ा गांव के पास से पीयूष को गिरफ्तार किया गया है। (संवाद)