बसरेहर। घर के बाहर जामुन बटोर रही मासूम को उठा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मंगलवार शाम क्षेत्र के एक गांव निवासी फल विक्रेता की पांच साल की मासूम बच्ची घर के लगे जामुन के पेड़ के नीचे जामुन बटोर रही थी। इस बीच गांव का ही एक युवक उसे उठाकर अपने घर ले गया था। यहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार सुबह करीब सात बजे कल्लाबाग गांव के पास से पुलिस ने आरोपी विशाल उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।