फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद कस्बे में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म में आरोपी अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी छह माह से छात्रा के अश्लील फोटो खींचकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने शनिवार को गांव के एक अधेड़ रामवीर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
इसमें बताया कि उसकी 14 वर्ष की पुत्री कक्षा नौ की छात्रा है। रामवीर ने पुत्री का डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींच लिए। फोटो वायरल करने की धमकी देकर रामवीर छह माह से पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा था। छात्रा के पेट में दर्द होने पर उसने आप बीती घटना परिजनों को बताई। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया।
आरोपी की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। रविवार को पुलिस ने सटीक सूचना पर गांव गदनपुर चैन तिराहा से रामवीर को दबोच लिया। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि छात्रा से दुष्कर्म में अधेड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अश्लील फोटो खींचकर छह माह से दुष्कर्म कुकृत्य कर रहा था।