कानपुर। चकेरी के टटियन झनाकां निवासी सुरेश कुमार ने दबंग पर पैतृक जमीन पर फर्जी वसीयत बनाकर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मामले की शिकायत की है। बताया उनके बाबा बद्री और बाबा के चचेरे भाई महादेव की अहिरवां में संक्रमणीय भूमि थी जिस पर उनके मोहल्ले के ही एक दबंग ने फर्जी वसीयत बनाकर कब्जा कर लिया। पिता राम रतन ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जिस पर कोर्ट ने स्टे देते हुए आरोपी को वसीयतनामा पेश करने के लिए कहा लेकिन आरोपी ने वसीयत नामा कोर्ट में पेश नहीं किया। पीड़ित ने बताया कि 18 अक्तूबर को आरोपी जमीन पर निर्माण करा रहा था जिसकी जानकारी मिलने पर पीड़ित मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। (संवाद)