कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र के लोहारन का भट्ठा में पिटाई के बाद मनीष उर्फ मोंटी की मौत के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी नसीमाबाद निवासी स्पर्श शुक्ला उर्फ बेटू को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। 16 अक्तूबर की रात 11 बजे मनीष बाजार से सामान लेकर लौट रहा था। मोहल्ले के वंशू, पप्पू काड़ा, वंशू के जीजा ने नशेबाजी में मिलकर उसे कील लगे डंडे से पीटकर मरणासन्न कर दिया था। हैलट में इलाज के दौरान 19 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई थी। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि वंशू, पप्पू काड़ा, वंशू के जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वंशू और पप्पू को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। स्पर्श शुक्ला उर्फ बेटू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।