कानपुर। कोतवाली में एक महिला ने जमीन के सौदे के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कन्नौज निवासी नीलम के अनुसार उनका कल्याणपुर स्थित शिवली रोड पर 75 गज का प्लाट है। फरवरी 2024 को मोहिनी से 5.50 लाख रुपये में सौदा किया था। उन्हें दो चेक दी गईं, जोकि बाउंस हो गई। बावजूद इसके आरोपियों ने जमीन अपने नाम दाखिल खारिज करा ली। कोतवाली प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि आरोपी मोहिनी, शिव मोहन, रेखा देवी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)