कानपुर देहात के कमालपुर निवासी विजय कुमार अवस्थी ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की है। बताया कि कमालपुर-अकारू संपर्क मार्ग पर जिला पंचायत निधि से खडंजा का निर्माण करवाया जा रहा है। आरोप लगया कि ठेकेदार ने कुछ लोगों को लाभ दिलाने के लिए उनके खेत में खड़ी फसल उजाड़ कर निर्माण शुरू करवाया है।
पीड़ित ने ठेकेदार से फोन कर विरोध जताया। इसके बाद भी ठेकेदार ने उनके खेत की लेखपाल से पैमाइश नहीं करवाई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा गांव के अन्य लोगों पर भी दवाब बनाकर उनके खेत से खडंजा निकाला जा रहा है।
समस्या से पहले कई लोग परेशान
इस गांव में समस्या आज की नहीं है…पहले भी कई ग्रामीण परेशान हो चुके हैं। यहां गांव का एक दबंग अपने को जिला पंचायत अध्यक्ष का खास आदमी बताकर निर्माण करवाता है , जिससे गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। न निर्माण से पहले पैमाइश होती है और न ही नक्शा देखा जाता है।