फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लूट का आरोपी 40 साल बाद साधु के वेश में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के नौसारा गांव निवासी रामप्रकाश (70) को फजलगंज पुलिस ने 40 साल बाद बरेली के गजनेरा गांव के पास स्थित आश्रम से गिरफ्तार किया है। उसकी 1986 में लूट और हत्या के प्रयास समेत तीन मुकदमों में तलाश थी। आरोपी रामप्रकाश पहचान बदल पागल दास बाबा के रूप में साधु बनकर आश्रम में रह रहा था। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि रामप्रकाश के खिलाफ फजलगंज थाने में लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित क्रिमिनल अपील में वह फरार वारंटी था। पुलिस ने उसके मूल पते पर तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। घरवालों के सीडीआर की मदद से गजनेरा गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल स्थित आश्रम से गिरफ्तार किया। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें