कानपुर। रेलवे टिकटों की कालाबाजारी से जुड़े 25 वर्ष पुराने मामले में आरोपी उन्नाव के गंगाघाट निवासी रामू यादव लंबे समय से न्यायालय की कार्रवाई से बचने के लिए निवास स्थान बदलकर पहचान छिपाए हुए था। न्यायालय द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया। प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ एसएन पाटीदार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हरपाल सिंह ने टीम के साथ आरोपी को शुक्लागंज के चंपापुरवा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद