फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फूल की दुकान से चोरी में आरोपी गिरफ्तार, रुपये समेत अन्य सामान बरामद

Sun, 25 Oct 2026 10:35 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी के लाल बंगला में डिस्पोजल हाउस दुकान में चोरी में पुलिस ने शनिवार रात आरोपी कालीबाड़ी निवासी विकास जायसवाल को कैंट बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। चोरी के रुपये समेत अन्य सामान बरामद किया गया। लाल बंगला निवासी कुलदीप सैनी उर्फ कल्लू माली के मुताबिक उनकी फूल वाली गली में दुकान है। बीते शुक्रवार रात को वह दुकान में ही सो रहे थे। सुबह गल्ले की रैक से चार लाख रुपये गायब मिले। सीसीटीवी में चार-पांच साल पहले काम करने वाला युवक दिखाई दिया। शनिवार रात पुलिस ने कैंट बॉर्डर से विकास को गिरफ्तार किया। 1.23 लाख रुपये, चार चेकबुक आदि बरामद किया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि विकास को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें