कानपुर। गोविंदनगर के दबौली में लगे यस बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये निकालने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने नौ माह बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चकेरी के सनिगवां विमानपुरी निवासी अभिजीत वर्मा उर्फ आशीष वर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है। आरोपी ने पकड़े जाने पर एटीएम के मेनटेनेंस कर्मी पर ऑटो चढ़ाने का प्रयास किया था। पनकी के रतनपुर निवासी एटीएम मेनटेनेंस कर्मी सुभाष दिवाकर ने बीते वर्ष दो दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गोविंदनगर इंस्पेक्टर अशोक दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। (संवाद)