कानपुर। किदवईनगर पुलिस ने सोमवार को किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित गाजियाबाद के लोनी थानाक्षेत्र के आदर्शनगर निवासी प्रेम को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। (संवाद)