फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खुले में रखे ट्रांसफार्मर से हो रहे हादसे, बैरिकेडिंग की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। बिजली उपकेंद्र मुतैहरापुर के मोहम्मदपुर में तालाब के पास असुरक्षित तरीके से नीचे रखे ट्रांसफार्मर हादसे की वजह बन रहे हैं। शुक्रवार को करंट चपेट में आए एक बकरे की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बैरिकेडिंग कराए जाने की मांग की है। मोहम्मदपुर निवासी हसीन, अलीम, अख्तर, सत्तार, आलम शिकोह, शत्रुघ्न सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव ने बताया कि गांव के आखिरी छोर में तालाब है। इसी के पास 63 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। इसके चारों तरफ सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। मवेशी घूमते हुए ट्रांसफार्मर के पास पहुंच जाते हैं। करंट की चपेट में आकर कई मवेशियों की जान जा चुकी है। गांव के लोगों ने खुले में रखे ट्रांसफार्मर के चारों ओर बैरिकेडिंग कराने की मांग की। पुखरायां अधिशासी अभियंता आलोक प्रकाश ने बताया कि सुरक्षा जाली लगवाने के साथ अन्य इंतजाम जल्द कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें