यूपी के औरैया में मुल्जिमों को अदालत में पेश करने जा रही गाड़ी नजर में जा गिरी। इस दुर्घटना में एसओ, सिपाही और मुल्जिम समेत चार लोग घायल हुए हैं। मौके पर एसपी ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
औरैया बिधूना थानाध्यक्ष अपनी गाड़ी से मुल्जिमों को अदालत में पेश करने के लि जा रहे थे। तभी रास्ते में कार नहर में जा गिरी। अस्पताल में मुल्जिम, सिपाही भर्ती हैं। अछल्दा थाना क्षेत्र के धनापूर्वा गांव के पास ये हादसा हुआ है। एस पी संजीव त्यागी ने बताया कि सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दो लोगों की हालत चिंताजनक है।