फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में बह गई 25 दिन की मासूम बच्ची

Sat, 07 Jan 2017 03:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर देहात में हुए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात के रसूलाबाद में हुए एक हादसे में 25 दिन की मासूम बच्ची नदी में बह गई। टेम्पो के साथ नदी में डूबे 6 लोगों को सही सलामत निकाल लिया गया लेकिन बच्ची का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।  रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लालाभगत के पास साइकिल सवार को बचाने में सवारियों से भरा टैम्पो गहरी नदी में पलट गया। इस दुर्घटना के बाद सभी सवारियां नदी में डूबने लगीं गांववालों ने किसी तरह 6 लोगों को बाहर निकाल लिया। नदी में डूबी 25 साल की मासूम बच्ची का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। बच्ची बहकर आगे चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर टैम्पो को नदी से बाहर निकाला। घायल लोगों का इलाज कराया जा रहा है। इस दुर्घटना में साइकिल सवार भी घायल हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें