फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित बोलेरो खाई में पलटी, दो लोगों की मौत, तीन घायल

Wed, 14 Jun 2023 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: यूपी के महोबा में दर्दनाक हादसा हुआ। बेकाबू बोलेरो सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हाईवे पर सड़क किनारे खाई में पलटी बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


जनपद झांसी के अमानपुरा निवासी अनिल सिंह तोमर (26) अपनी पत्नी आश्मी तोमर, साढ़ू भाई रामसिंह भदौरिया, उसकी पत्नी संजू भदौरिया व पुत्री आराध्या (09) के साथ बोलेरो कार से थाना कबरई के छानी गांव रिश्तेदारी में आए थे। बुधवार की शाम सभी लोग वापस झांसी लौट रहे थे। कार अनिल सिंह चला रहा था। हाईवे पर सूपा रेलवे क्रॉसिंग के पास चालक संतुलन खो बैठा। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। दुर्घटना के बाद घायलों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

गंभीर हालत में सभी को कार से बाहर निकाल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने अनिल सिंह तोमर व उसके साढ़ू भाई की पुत्री आराध्या को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना में बोलेरो क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें