फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में दर्दनाक हादसा: टायर फटने से डिवाइडर से टकराई कार, डिप्टी बैंक मैनेजर की मौत

Mon, 03 Oct 2022 04:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में कार सवार डिप्टी मैनेजर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कमलेश की फाइल फोटो व क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर टायर फटने से बेकाबू हुई कार डिवाइडर में टकराकर उछली और जेसीबी में टकरा गई। हादसे में कार सवार डिप्टी मैनेजर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की खिड़की काटकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

 
शाहजहांपुर के रौजा निवासी कमलेश कुमार (35) बैंक ऑफ इंडिया में डिप्टी मैनेजर थे। वे शहर में एलडीएम कार्यालय में तैनात थे। सोमवार सुबह वे शाहजहांपुर से कार से ड्यूटी पर आ रहे थे। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर कुर्रिया गांव के पास तेज रफ्तार कार का अगला टायर फट गया। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर उछली और जेसीबी में जा टकराई।
 
डिप्टी मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की भयावह तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार की खिड़की काटकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद कमलेश के परिजनों को सूचना दी गई। कमलेश के परिवार में पत्नी, एक बेटा, एक बेटी है। एएसपी पूर्वी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। तेज रफ्तार की वजह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें