फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में हादसा: बाइक में मारी जोरदार टक्कर...फिर तालाब में गिरी कार, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

Tue, 22 Aug 2023 04:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: हरदोई सवायजपुर मार्ग पर भिठारी गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी।
विज्ञापन
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर भिठारी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। घटना में कार और बाइक चालक घायल हुए हैं।

विज्ञापन

दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूल रूप से सांडी कस्बे के रहने वाले विलाल (24) पिछले कई वर्ष से अपने मामा हफीज खां के घर बावन कस्बे में रहते हैं। मंगलवार दोपहर वह कार से हरदोई जा रहा था। लोनार कोतवाली क्षेत्र के बहरुआपुर निवासी पवन (21) बाइक से हरदोई से अपने गांव जा रहा था।
हरदोई सवायजपुर मार्ग पर भिठारी गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। घटना में कार चला रहे विलाल और बाइक चला रहे पवन घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें